सावन का पैगाम ये बूंदे
हर प्रेमी के नाम यह बूंदे
रिमझिम बूंदे कहती हैं
प्रेम का है एहतराम ये बूंदे
बरखा की बजती पायल के
घुंघरू की रुनझुन हैं बूंदे
इंद्रधनुष के झूले का
करती है श्रृंगार ये बूंदे
मन की तपती रेती पर
आवन की आस, उजास हैं बूंदे
रंग-बिरंगे फूलों की
पलकों की चिलमन है बूंदे
तन पर छींटे पड़ जाए तो
आह्लाद संग रास रचाती बूंदे
बूंदे तो बस बूंदे हैं
तन मन को सहलाती बूंदे
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
