ये जंगल में जीव जंतु
करते वास निर्भय जंतु
पशु पक्षियों का वन
कोलाहल का कलरव वन|
स्वच्छ हवाएँ लेती करवट
हिलमिल वृक्ष लगे सुन्दर
जंगल को काट छांट कर
कितने महल खड़े करो अब|
फूलों को भी खिलने दो
पक्षियों को उड़ने दो
जंगल देते औषधी खूब
क्यों बिगाड़ इनका रुप ||
-ऊषा नौगरहिया
कटनी
