उम्मीद, मन के आंगन में जलता हुआ वह दीपक_ है, जो तूफानों में भी बुझता नहीं।
वह मरुस्थल में ओस की बूंद के समान है, जो प्यासे हृदय को जीवन देती है।
जब जीवन में निराशा का घना अंधकार छा जाता है, जब हर दिशा बंद प्रतीत होती है, तब उम्मीद ही भोर की प्रथम किरण बनकर अस्तित्व में नवप्राण फूंकती है।
उम्मीद केवल एक भाव नहीं, यह आत्मा का संजीवन-मंत्रहै। यह पतझड़ में भी वृक्ष को यह विश्वास देती है कि बसंत अवश्य लौटेगा। यह घावों पर मरहम है, टूटे स्वप्नों की मरम्मत है, और थके हुए पथिक के लिए दूर क्षितिज पर दिखाई देता हुआ दीपस्तंभ है।
गंभीर परिस्थितियों में भी जो व्यक्ति उम्मीद को नहीं त्यागता, वही कालांतर में इतिहास रचता है। क्योंकि अंधकार कितना भी गहन क्यों न हो, एक नन्ही सी उम्मीद उसे पराजित करने में सक्षम है।
इसलिए उम्मीद को जीवित रखिए। यही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
-आनंद पाण्डेय “केवल”
