यह जंगल तो घर है मेरा
जीवन यापन का एक सहारा।
दुख में साथ निभाता हर पल
सुख में बहा स्नेह की धारा ।
संघर्षों में जीने वाला
श्रम का मीत भूमिपुत्र मैं
जर जंगल जमीन का साथी
मैं वनभूमि का आदिवासी।
माटी से उपजे माटी के हित जिये मरे
कर्मशील गतिशील सदा ही
बाधाओं से नहीं डरे।
घोर गरीबी या अभाव में
धूप ताप शीतल वातास में
समदर्शी बन सदा जिया।…
-पद्मा मिश्र
