नज़रें बदलें तो नज़ारे बदल जाते हैं,
सोच बदल जाए तो रास्ते बदल जाते हैं।
वही धूप कभी तपन लगती है,
तो कभी सर्दी में सुखद एहसास दे जाती है।
काँटों में भी फूल दिखाई देते हैं,
मुश्किलों में अवसर मिल जाते हैं।
बस देखने का ढंग बदलना होता है,
नज़रें बदलें तो नज़ारे बदल जाते हैं।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
