दुख में तो अपने ही किनारे बदल जाते हैं,
बड़े होकर बच्चे ही हमारे बदल जाते हैं
बेज़ार जिन्दगी के मगर सहारे बदल जाते हैं
नजरें जो बदलीं नजारे बदल जाते हैं
पलते हैं हौसले जिनकी आगोश में आकर
एक दिन उनकी किस्मत के तारे बदल जाते हैं
भरोसा है खुद और ऊपर उस खुदा पर
वही एक दुनिया में सच्चा है रहबर
मुसीबत में चलते रिश्तों के धारे बदल जाते हैं
नजरें बदलीं तो नजारे बदल जाते हैं
-किरण मोर
कटनी (म.प्र)
