जीवन में चलते समय
थोड़ा रुक जाना तो ठीक है।
फिर उठ कर अपने ध्येय
पर लग जाना ही उचित है।
ध्येय ही जीवन में देता ऊर्जा है
बिन लक्ष्य के जीवन नीरस है।
छोटे छोटे ही कोई काम हो
कुछ ना कुछ उन्हें करते जाना है।
थोड़ा ठहर फिर उठ खड़े होना है
माटी के शरीर को कर्म से सिंचित करना है।
हर पथ नई राह दिखायेगा
एक कदम जब तू बढ़ाएगा।
विपत्ति से अब नही घबराना है
पार उसे अब कर ही जाना है।
मंज़िल भी मिल जाएगी एक दिन
तब तक उस पथ से सीखते जाना है।
हर ठहराव अनुचित नही होता
उठ कर फिर बढ़ जाना ही उचित है।
प्रतीक्षा है तेरी अब उन राहों को
तू कदम बढ़ा वो सफलता तुझे दिलाएंगी।
ठहराव को ऊर्जा में तेरी तब्दील कर,
नया इतिहास अब वो बनाएंगी।
हर ठहराव के बाद जीवन में
कर्म में लगना ही होता है।
एक ठहराव के बाद
आगे बढ़ना ही होता है।
-विशाखा सिंघल
(दिल्ली)
