हर ठहराव में एक नई राह है!
जो जज्बे को सलाम करती है।
यदि लगन संग हिम्मत भी है,
तो नींव में गुंबद दिखती है।
पहली पायदान पर मंजिल की,
तस्वीर भी दृष्टित होती है।
पर थकी मेहनत इस तन से!
विश्राम की मांग करती है।
जो बात अनसुनी कर दी कहीं,
वो मंजिल बाधित होती है।
तो मनुष्य सुन तू विवेक संग,
अपने कर्मों को गति दे।
ठहराव संग आगे बढ़कर,
बन मील पत्थर पहचान दे!
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
