जैसे द्वापर में अवतरित हुए
प्रभु कलयुग में भी आ जाओ
भारी कष्ट पड़ी जन जन पर
प्रेम का अमृत बरसा जाओ
कंस मारे कालिया संहारे
गोवर्धन को छतरी बनाए
पग पग पे दु:शासन मिलते
केशव नैया पार लगा जाओ
छद्म भेष धर जरासंध खड़ा
निरीहों का ये अधम प्राण हरे
चक्र सुदर्शन लेकर कान्हा अब
खंभ तोड़कर झट आ जाओ
-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
