अन्तरा शब्दशक्ति सृजक-सृजन समीक्षा

रविवारिय केंद्रीय रचनाकार विशेषांक…

आज अन्तरा शब्दशक्ति के पटल पर किरण मोर, कटनी (म.प्र.) का परिचय एवं उनकी पाँच रचनाएँ पाठकों की समीक्षा एवं विचारार्थ प्रस्तुत हैं।

किरण मोर की प्रस्तुत रचनाओं में जीवन के अनुभवों से उपजी संवेदना, आत्मचिंतन, संघर्ष के प्रति सजग दृष्टि, सामाजिक विसंगतियों के प्रति आक्रोश तथा प्रेम और आशा की कोमल अनुभूतियाँ एक साथ दिखाई देती हैं। उनकी रचनात्मकता का विशेष पक्ष यह है कि वे जीवन के अंधकार को स्वीकार करते हुए भी उससे निकलने के लिए मनुष्य को भीतर की शक्ति पहचानने का संदेश देती हैं।

इन रचनाओं में स्वयं से संवाद, समय का मूल्य, कर्म और प्रारब्ध, सामाजिक पतन, मानवीय रिश्तों की ऊष्मा तथा प्रेम की अनदेखी उपस्थिति जैसे विविध भाव-बिंदु उभरते हैं। भाषा सहज, भावप्रधान और गीतात्मक है तथा अधिकांश रचनाओं में लयात्मकता पाठक को बाँधे रखती है।

आप सभी सुधी पाठकों एवं साहित्यकारों से विनम्र अनुरोध है कि रचनाओं का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर अपनी निष्पक्ष, सारगर्भित एवं रचनात्मक समीक्षा अवश्य प्रदान करें। आपकी प्रतिक्रिया, सुझाव और मार्गदर्शन किसी भी रचनाकार के सृजन-पथ को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

प्रस्तुतकर्ता
डॉ. प्रीति समकित सुराना
संस्थापक एवं संपादक
अन्तरा शब्दशक्ति


रचनाकार का परिचय

नाम — किरण मोर
निवास — कटनी, मध्यप्रदेश

किरण मोर की प्रस्तुत रचनाओं से स्पष्ट होता है कि वे जीवन को संवेदना और आत्मचिंतन की दृष्टि से देखने वाली रचनाकार हैं। उनके लेखन में व्यक्तिगत अनुभूतियों के साथ सामाजिक यथार्थ और जीवन-मूल्यों की चिंता भी दिखाई देती है।

मेरा आत्मकत्थ

मेरे घर में बचपन से मैंने किताबों का संग्रह देखा है,रामायण तो सभी के घरों में होती ही है,उसके बाद पुराने समय में नारी अंक और कल्याण जैसी प्रतियां जो हर महीने घर में आती थीं,उसके बाद बाल पाठ्य के लिए तेनाली राम ,चाचाचौधरी और साबू,चंपक,नंदन,चंदामामा,पिंकी और बिल्लू जैसी बाल पत्रिका एं,खूब मजा आता था पढ़ने में,और नारी अंक की सती नारियों की कहानियां और वीरांगना ओं की गाथा दिल में जोश और ओज भर देतीं थीं,उसके बाद कुछ बड़े हुए तो उस समय लगभग 70से80 के दशक में लाइब्रेरी से उपन्यास किराए पर मिलती थी पढ़ने के लिए, अब उम्र छोटी थी तो उपन्यास पढ़ने पर पाबंदी थी और समय पर लौटाना भी होता था,अत:कभी-कभार छुप कर पढ़ी एकाध उपन्यास, इतना अच्छा लगा कि लत सी लग गई, और फिर तो पढ़ने का ऐसा चस्का लगा कि बिना पढ़े,कुछ अच्छा नहीं लगता था,मन उसी में रखा रहता,जब तक कहानी का अंत नहीं होता!
इस तरह पढ़ने की शुरुआत हुई, लेकिन लिखने की शुरुआत कक्षा छटवीं से हुई, हालांकि वो अपने से 9,10साल बड़े भाई के लिए लिखा गया पत्र था,जो उनके घर से रूठ कर मुम्बई चले जाने पर मैंने उन्हें घर लौटकर आने के लिए लिखा था,लेकिन अब मेरी पठन की आदत के कारण या मेरे अंदर लेखन की रुचि होने के कारण,पता नहीं,लेकिन पत्र में शब्द शैली और संयोजन जो मैंने यानि छोटी बहन ने अपने से दस साल बड़े भाई को घर वापस लौटने को मजबूर कर दिया,और वो पत्र उनके मालिक जहाँ वो जाकर काम करने लगे थे,उन्होंने भी कहा कि तुम्हारी छोटी बहन ने बहुत अच्छा पत्र लिखा है ,तुम्हें घर लौट जाना चाहिए, और उन्होने घर लौटकर सबको बताया कि इसके पत्र की वजह से वो लौट आए हैं!उसके बाद फिर अन्य दूसरे बड़े भाईयों के बच्चों के लिए आवेदन पत्र, पत्र, निबंध अपठित गद्यांश,विषयक निबंध और भी छोटी मोटी एप्लीकेशन लिखने लगी,उसके बाद अखबार में एक चित्र पर आधारित कहानी लिखी थी,उसपर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिससे लिखने की जिज्ञासा बलवती होती गई, लेकिन फिर मेरी शादी हो गई, फिर सबको पता है,घर,बच्चे,परिवार और समाज इन सबकी जिम्मेदारियों में उलझकर स्त्री अपने सपने ताक पर रख ही देती है,ये सभी की कहानी है,तो लगभग लेखन की बात मैं भूल ही चुकी थी,लेकिन बच्चों के बड़े होने और पढ़ाई के लिए बाहर जाने के बाद करने को ज्यादा कुछ नहीं था अत: यूं ही मन की भावनाएं पन्ने पर उतार देती थी,जो भी घर में हुआ या कभी किसी बात से दुख हुआ, मनमुटाव या कोई बात बुरी लगी तो उसे मैं अपनी डायरी में लिखने लगी इससे मन थोड़ा-बहुत हल्का हो जाता,फिर ये रोज का काम बन गया,फुर्सत होते ही लिखने बैठ जाती,जब मोबाइल फोन हाथ में आया,धीरे धीरे चलाना सीखा,जाना,समझा और ये भी जाना कि किसी ग्रुप से जुड़कर लेखन को और बढ़ाया जा सकता है,और फिर म.प्र. लेखिका संघ की सदस्य बन गई, उसके माध्यम से अंतरा शब्द शक्ति से जुड़कर बहुत अच्छा लगा,तब से लेखन जारी है,जो आज भी आपके सामने है,तो लेखिका संघ की बहुत बहुत आभारी हूँ,जिसके माध्यम से मैं आज इस मुकाम पर हूँ,मेरे लेखन को गति मिली,और मैं किसी सम्मान का भी पात्र बन सकती हूँ ये बोध हुआ, नहीं तो एक साधारण घरेलू स्तर पर अपने दिन काट ही रही थी,अंतरा ने नित नव ऊँची उड़ान भरना सिखाया और प्रीति जी का सहयोग मिला,तो कुछ प्रकाशित पुस्तक भी हुईं,जो अंतरा प्रकाशन की हैं,और भी सम्मान और उपलब्धियाँ मेरी झोली में आईं,जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी,अंतरा की तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ।

परिचय
नाम-किरण मोर
शिक्षा-बी,ए,आनर्स
ईमेल- kiranmor63@gmail.com
पता-आदर्श कालोनी,कटनी.म.प्र.
सक्रियता
सामाजिक संस्था ओं में गतिविधियां,समाज सेवा,
समाज में पदाधिकारी,मनन संस्था सदस्य,
श्री गहो ई वैश्य महिला समिति की पदाधिकारी,
मध्य प्रदेश लेखिका संघ की वरिष्ठ सदस्य
सुदर्शना लेडीज क्लब की सदस्य
प्रकाशन
श्रेष्ठ काव्य संग्रह (साझा संकलन)
जे एम डी प्रकाशन, दिल्ली
शुभ प्रभात पत्रिका(साझा संकलन) सागर
सृजन समीक्षा (काव्य संग्रह)अंतरा शब्द शक्ति
सपनों का भंवर(एकल काव्य संग्रह)
अंतरा प्रकाशन
बदलते अक्स(एकल काव्य संग्रह)
दिल ही दर्पण है(एकल काव्य संग्रह)
संस्कारों का हवनकुंड(आलेख संग्रह)
सम्मान
राष्ट्रीय कवि संगम ,कवियित्री प्रकोष्ठ
वूमेन आवाज सम्मान
हिनदी कलमकार सम्मान
साहित्यकार स्वाभिमान सम्मान
अंतरा शब्द शक्ति गौरव सम्मान
म.प्र.हिन्दी वरिष्ठ लेखिका सम्मान
सशक्त नारी सम्मान
सशक्त हस्ताक्षर सम्मान, भाव निरर्झरी,इत्यादि।

रचनाएँ

1-*उधार की जिंदगी

जंग जिन्दगी की हम तब खुद ही हार जाते हैं
दूजे की बुलंदी देख नैनों में अपने खार लाते हैं

ये ऐसा,वो वैसा,देखो तो
है कितना पैसा
अपने सुख के पल ये कहने में ह वार जाते हैं

ऊंची भरता देखो उड़ान, किस्मत कितनी अच्छी है
अपना हुनर ही जल जलकर खुद मार जाते हैं।

अपनी नहीं जीते हैं हम,दूजों की
जिन्दगी
इसी उहापोह में खुद होते बेकार जाते हैं

जीवन की धारा है,सबको इसमें ही बहना
खुद के किनारे खोकर सहारे पार जाते हैं

देख रहे हैं कैसी स्वार्थी, ललचाई नज़रों से
कर्महीन हो जिन्दगी भर का खो ए प्यार जाते हैं।

मेहनत की खाते हैं ,वे अपना मान साथ ले चलते
मोक्ष दरिया भवसागर का वो ही पार जाते हैं।

2-*आत्मावलोकन

तुझमें बसी सुगंध कस्तूरी
पहचान स्वयं को ओ रे अभागे

क्यूं पीछे मन का मृग भागे।

रात सोयें कल हो ना हो,
सुंदर सपने पलकों पर तागे।

बहुत सो लिया वक्त गंवाया
आज अगर ये नींद न जागे।

वक्त की चिड़िया जो उड़ जाए
फिर काहे पछताने लागे।

किस्मत उसकी साथ है देती,
संग वक्त के चलता आगे।

खींचे अपनी ओर ओ मनवा
बंधे हुए हैं मोह के धागे।

3- प्रारब्ध

कहाँ तक ये मन के अंधेरे चलेंगे,
हैं तन सांसें तब तक ये फेरे चलेंगे

इन्हें काटना हमको खुद ही पड़ेगा,
ये संग अपने सांझ-ओ-सवेरे चलेंगे,

जीवन का दूजा ये पहलू हमारा,
पग-पग पर तुझे ये तो पेरे चलेंगे।

चलो चलते दिल में लिए हौसले को,
ये लेकर उजासों के डेरे चलेंगे।

कमजोर तू पड़ा तो डरायेंगे तुम को,
खड़े तकते राहों को तेरी बहुतेरे चलेंगे।

ना घबराना मन अपना मजबूत कर ले,
लूटने को तेरा सब बन लुटेरे चलेंगे।

अंधेरों में तन्हा छोड़े परछाईं खुद की
उजालों में तेरे तुझको यूँ घेरे चलेंगे।

4- कलयुग का सच

तेरी बनाई दुनिया में क्या-क्या ये हो रहा है
पग पग पे छला जाता इंसान रो रहा है।

अबलाएं रो रहीं हैं अस्मत के तार खोकर
कर रही है पाप कोई वो स्त्री जन्म लेकर
नन्हीं नन्हीं सी जानों का भंग कौमार्य हो रहा है।

नौनिहाल बिक रहे हैं वस्तु सा मोल लेकर
दासता में पिस रहा है मानव जनम को ढोकर
इन्सान ही अब तो जैसे सामान हो रहा है।

है दिलों से प्रेम गायब,स्वार्थपरता पल रही है
करुणा नहीं किसी में अपनों को छल रही है
इंसानियत से इंसान नफरत के बीज बो रहा है।

इंसान हो रहा है हर अब दोहरे चेहरे वाला
सच को दबा के होता झूठों का बोलबाला
दानव सा कुंभकर्णी नींद में सच सो रहा है।

तेरी लाठी बेआवाज है पर जब तक ये पड़ेगी
सब लुट जाएगा किसी का दुनिया क्या न सहेगी
सच एक कदम चलता,सौ को ये झूठ
बढ़ रहा है।

इतना दिखा दिया है अब और क्या है बाकी
कब तक पिलाएगा तू बन के जाम ए साकी
दौलत का नशा पीकर जान भी इंसान खो रहा है।

क्यूं तेरे आने की आहट न सुनाई देती अब तक
करना पड़ेगा तेरे अवतार का इंतजार कब तक
शैया पर शेषनाग की तेरा आराम हो रहा है।

5- क्षितिज सा

इस क्षितिज को देखकर कुछ याद आता है
सूर्य संध्या का मिलन कैसा लुभाता है
खो गई मैं उस मिलन की अभिव्यक्ति क्या करूँ
रोज मिलकर भी कभी ना स्पर्श पाता है।
कितना है अद्भुत नजारा,मेरा ही शायद दंश है,
मिल के भी जो मिल न सके
मअधूरा अकथ ये अंत है।
मेरे भीतर भी अधूरे मिलन का
साक्ष्य हो शायद तुम ही
मैं निशा की शीतल चांदनी,
और आग का हो गोला तुम
दिन भर जो तपकर लौट ते
पहने ये भगवा चोला तुम
रहती हर दिन फिर भी प्रतीक्षित
आँख भरकर देखने यामिनी,
हल्का वो स्पर्श पाकर
बन के तेरी कामिनी,
नख,शिखों तक जगमगाती
भोर फिर तेरी बनूं पथ गामिनी।

किरण मोर कटनी.म.प्र.
दो लाइन अंतरा के लिए – – –

अंतरा से जुड़कर ही मैंने
पाए पंख और परवाज
हौसला और साथी मिले
उड़ चली मैं आकाश।

-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x