एक समय मैं नद थी,
पहाड़ों की गोद से उतरती
निर्मल हंसी
कभी नदी,कभी सरिता,
कभी सरल, कभी तरंगनी
कभी जीवन दायिनी,
कभी मां
सचमुच में मैं कभी मां थी
सबकी प्यास बुझाती,
खेतों में हरियाली लाती
तुम्हारी समस्याओं को गोद में समाती
हमेशा गुनगुनाते बहती
मैंने कभी नहीं जाना,
कभी नहीं पूछा
तुम कौन हो
तुम्हारी जाति, धर्म, भाषा क्या है,
जिसने अंजलि बढ़ाया
जल दिया मैंने
मैं नदी थी
स्वतन्त्र, स्वच्छंद,अविरल बहना मेरा एक जीवन था
मौलिक अधिकार था
तुम आये
बोले बहुत बह चुकीं
अब हमारी इच्छा से चलो
मेरी कलाई पर बांध बांध दिया
मेरी गति,सांस, दिशा आवाज बांध दिया
मेरी मौलिक स्वतंत्रता को केद कर दिया
मेरे आंचल पर कचरा डाला,नाला का बिष घोल दिया, रासायनिक का कालिक पोत दिया फिर भी मैं बहती रही,
क्योंकि मैं मां थी
मेरे दोनों तट पर अपने पहरेदार थे उन पर इमारतें खड़ी कर दी,अपना अतिक्रमण किया मैं सिमट गई,
तुम उसे विकास कहते हो
तुमने फिर मेरे भीतर हांथ डाला रेत निकाली, आंतें खींची छिन्न-भिन्न किया,
मेरे रक्षक पहाड़ों पर बारूद भर नष्ट किया, मेरे आंसू तुम्हें दिखाईं नहीं दिये
मेरे मौन, विवशता को सहमति समझ ली, उसे विकास समझा
वहीं आवाज, मौन गरजी तूफान बनी, तुम्हारे बनाये रास्ते पर मुड़ गई अपने अधिकार पाने,अपना हक पाने को आगे बढ़ी
तुमने उसे बाढ़ कहा बाढ़ आ गई तुमने रास्ता रोका मैंने अपना रास्ता खोजा ,मेरा रौद्र रूप देखा, तुमने पहाड़ खोदा मैं पहाड़ के समान तुम्हारे सामने खड़ी हो गई |
फिर यह कहना
नदी रौद्र है गई, सूख गई, वृक्ष कट गये, पहाड़ फूट गये|
फिर तुम अपनी ऊंची ईमारत पर खड़े होकर नीचे देखोगे, कहोगे,
नदी कहां गई, पहाड़ कहां गये, वृक्ष कहां गये,
यह सब इतिहास के पन्नों में रह जावेगा|
तब तुम्हें अपनी मां की याद आयेगी | मां की याद आयेगी |
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
वारासिवनी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
