आंख से आंसुओं को विदा कीजिए…
मन बैसाखियां फेंक चला कीजिए!
निशा के अंतिम छोर पर!
मुस्काती उषा देख लीजिए।
उसकी स्वर्णिम किरणों का,
संदेशा सुन लीजिए।
खगवृंद के कलरव संग,
कलियां सुमन बनती देख लीजिए।
सुरभित करता पवन वसुंधरा,
एहसास कर लीजिए।
नई सुबह- नई उम्मीदों संग,
मानव हौसला बढ़ा लीजिए।
पुरुषार्थ संग कार्य कर,
लक्ष्य निर्धारित कीजिए।
अपनी मेहनत से मानव!
मंजिल पा लीजिए।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
