इसको उसको देते देते,
प्याला मेरा रीत गया
नजर पड़ी जब घड़ी पे देखा
वक्त सुनहरा बीत गया
अभी नहीं, फिर बैठगें हम
आज नहीं कल जी लेंगें हम
बस ऐसे ही भाग दौड़ में
प्रीत का दामन छूट गया
जीवन है चलती हैं साँसे
आपस में सबसे होती बातें
लेकिन तेरी उस खनकती
आवाज को मैं तरस गया
इसको उसको देते देते
प्याला मेरा रीत गया
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
