लाया था ये कहकर मुझको
सात जनम का साथ रहेगा
लेकिन तेरा कहा तू खुद भूल गया
क्यों?
अब तेरा वो वचन, वो प्यार कहाँ है!
तेरे तो तेरे थे ही,मैं भी तेरी बनने आई थी,
लेकिन जब बारी अपनाने की थी
उसी ऐन वक्त पर तूने क्या किया,अपनाया तो नहीं,पराया समझा,इतना पराया कि
अपने अंश को भी स्वीकार नहीं किया,शायद
कोई कर्ज है,मुझपर तुम्हारा!
पिछले जनम का,जो तुमने
मेरी झोली में डाला है,ये
एहसान है तुम्हारा मेरे ऊपर
याद दिलाएगा हमेशा तेरी बेवफाई को,पूरे दिल से
मैं तो तेरी आगोश में आना चाहती थी,लेकिन
चलो कोई बात नहीं,हर किसी के जीवन में बहारें नहीं होतीं,वैसे तो पतझड़ के बा बहार आती ही है,लेकिन किस्मत की बात है,
कुछ का जीवन पतझड़ ही होता है,चाहे फिर !
सावन हो या बसंत,उनके दिन और रात,हमेशा
रीते ही गुजर जाते हैं,
मेरी तरह!!
-किरण मोर
कटनी.म.प्र.
