जीवन में समस्याओं का आना स्वाभाविक है। कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके जीवन में कभी कठिनाइयाँ न आई हों। समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसके साथ उससे निकलने का कोई न कोई रास्ता भी मौजूद होता है। आवश्यकता केवल उस रास्ते को खोजने की होती है।
अक्सर समस्या सामने आते ही हम घबरा जाते हैं और परिस्थितियों को अपने विरुद्ध मान लेते हैं। निराशा में हमारी सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है। यदि हम समस्या को धैर्य और सकारात्मक दृष्टि से देखें, तो उसी में समाधान के संकेत दिखाई देने लगते हैं। कई बार कठिनाई ही हमें नए तरीके सोचने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देती है।
समस्या हमें यह सिखाती है कि हर परिस्थिति का सामना केवल चिंता से नहीं, बल्कि समझ, धैर्य और प्रयास से किया जा सकता है। जहाँ चुनौती होती है, वहीं सीखने और आगे बढ़ने का अवसर भी होता है।
इसलिए समस्याओं से भागने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। हर समस्या अपने भीतर एक समाधान की संभावना छिपाए रहती है; बस उसे खोजने वाली दृष्टि और प्रयास आवश्यक है।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
