तुलसी का बिरवा

सात साल का प्रणव रोज सुबह-शाम अपनी दादी के साथ पूजा करता। किसी जरूरी काम से दादी को कुछ दिनों के लिए बाहर जाना पड़ा। दूसरी सुबह माँ ने देखा, प्रणव बिल्कुल दादी की तरह मंदिर की सफाई और पूजा करता नजर आया। उन्होंने इसे महज नियमित आदत जानकर नजरअंदाज कर दिया।

कुछ दिन बाद दादी लौटीं तो पूजागृह को साफ-सुथरा और व्यवस्थित देखकर बहुत खुश हुईं। इसके बाद वे बालकनी की ओर गईं। वहाँ बैठकर बातें करते-करते उनकी नजर तुलसी के उस बिरवे पर पड़ी, जो काफी सूख गया था।

उसे देखकर प्रणव रोने लगा और दादी से बोला, “मुझे माफ कर दो दादी, मैंने आपको पूजा करते तो देखा था, वो तो मैंने भी की, पर इसमें पानी देना भूल गया।”

ऐसा कहकर वह भागकर गया। एक जग में पानी और भंडारघर से खाद का पैकेट उठा लाया। अपने हाथों से मिट्टी खोदकर वह तुलसी के बिरवे को पानी देने और खाद डालने लगा।

प्रणव को ऐसा करते देख दादी की आँखों में आँसू आ गए। उस छोटे से बच्चे ने अनजाने में यह बात सिद्ध कर दी थी कि बच्चों को केवल कहकर संस्कार नहीं दिए जाते; वे बड़ों के आचरण से सीखते हैं और वही अनुसरण करते हैं।

महज दो दिनों में तुलसी का बिरवा फिर से खिल उठा। साथ ही, घर भी महक उठा—संस्कारों की खुशबू से।

-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x