मनुज जीवन-यात्रा का मुसाफ़िर ,
यह बुलबुले जैसा होता सफर ।
दाँव-पेंच के बर्ताव से दूर रहकर ,
सोचो ,जो मिला उसमें संतोष कर।
मन में जो संतोष रखना सीखता ,
उसको जीवन में उल्लास दीखता।
अपने संबंधों की उष्मा लिए जीता
प्यार की वर्षा में भिगाता ,भीगता।
लक्ष्य सहज मिले, मिट जाता ड़र।
मेहनत संघर्ष से रास्ता पार कर।
इस जग में कब तक है ठिकाना ।
पता नहीं, किसको कब है जाना ।
ईश्वर का नाम जप जीने का बहाना ,
सत्य है यह ,सबने इसे ही है माना ।
जान लो सब क्षणिक, पर धैर्य धर।
बस स्वयं पर ,ईश्वर पर विश्वास कर।
माया में उलझे तो राम भूल जाएँ,
राम को साधें तो माया से तर जाएँ।
माया मिली न राम हो न जीवन सफर,
घर-परिवार से नाता प्रेम का रखकर,
इस संसार में अपने कर्त्तव्य पूर्ण कर।
-डॉ अमृता शुक्ला
