आज का विषय आज के परिवेश पर एकदम सटीक बैठता है,मतलब हर तरफ अति ही अति दिखाई देती है,संतुलन कहीं नहीं चाहे वह कोई भी विषय हो,यानि जीवन जीने की वो कला एं जो आवश्यक तो हैं लेकिन एक संतुलित आकार में,आकार यानि यथार्थ कह सकते हैं,आवश्यक भी कह सकते हैं,जैसे खार यानि नमक का संतुलन, मिष्ठ यानि शक्कर का संतुलन, इसी तरह सबसे जरुरी व्यवहार का संतुलन, हर उस कार्य में जो जीवन से ताल्लुक रखते हैं,जीवन से मरण तक का सफर आज अनियमित हो गया है,कभी भी,कहीं भी,कैसे भी और किसी से भी,किसी के लिए भी,सब कुछ अति में हो गया है,अति का मतलब सिर्फ अधिक नहीं है,कहीं कमी की भी अति हो जाती है,कहीं अधिक की अति,बिना जरूरत के,गर्मी की धूप, बारिश की बाढ़,सूखा की मार,ठंड से बीमार, भूख से लाचार और ऐसे आज केट परिप्रेक्ष्य में इंसान का व्यवहार, जो हर जगह हर विषय में आज अति में ही प्रतिपादित हो रहा है,जैसे सबसे पहला रिश्ते ,जो आज सिर्फ औपचारिक रह गए हैं,इनमें बैलेंस नहीं बचा है,यानि निभाई जाने की आवश्यक गुण,जैसे सहना सुनना,समझना,कहना सही गलत
प्रेम, मान सम्मान, इज्जत, छोटा-बड़ा,लिहाज, मान-मर्यादा,संस्कार,व्यवहार, करुणा,दया,ममता,इन सभी की कमी भी अति के ही प्रतिरूप हैं,आज के परिप्रेक्ष्य में,और इसको संतुलित करने की जो मूल भाव हैं वह आत्ममुग्धता में सिमट कर उसपर माया,दिखावा,अहम,स्टेटस,स्वमहत्व और महात्वाकांक्षा, इन सब भावों का सम्मिश्रण होने के कारण संतुलित व्यवहार की वयवस्था डगमगा गई है क्योंकि एक ही पलड़े में आकर सब बैठ गए हैं,और दूसरे पलड़े में बहुत कम यानि प्रतिशत का आंकड़ा भी अति में,लगभग 80/20 का,बल्कि इससे भी अधिक हो शायद!और पलड़ा झुका है आत्म मुग्धता की तरफ,
वैसे तो आत्ममुग्ध होना भी जीवन कला की एक आवश्यक प्रक्रिया है,लेकिन अति आत्ममुग्ध होने में अकेलापन का जो दंश आज लगभग हर व्यक्तित्व से जुड़ गया है,वह भी अति का ही स्वरूप कहा जा सकता है,और आज का सबसे जरुरी व्यवहार वह है माया का व्यवहार, जिसने सबको अपने लपेटे में ले रखा है,कहीं तो कोई चाहकर भी नहीं निकल पा रहा,कारण कथनी करनी में भी मेल-मिलाप नहीं है,आज वो भी स्वयं की ,और माया ने जकड़कर हर व्यवहार की अवस्था को अति की पराकष्ठा को पार करा दिया है,अत:संसार जिस दलदल की ओर बढ़ रहा है,वह भले ही अभी दिखाई नहीं दे रहा,लेकिन जानकारी सभी को है,और सबको पता भी है अति सर्वत्र वर्ज्यतेलेकिन भेड़चाल की रफ्तार में चलने की मजबूरी शायद विवेक का द्वार बंद किए है।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र)
