आज के परिपेक्ष्य में देखा जाए तो हमारे देश के आधे से अधिक युवा (लड़के/लड़कियाँ) नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे।
दूसरीओर वाहन दुर्घटना से मरने वालों में युवाओं की ही संख्या अधिक रही है।
उन्हें न बड़ों की बात सुननी आती और न ही जीवन के मूल्य को समझकर खुद में सावधानी बरतनी आती है?
खतरनाक स्टंट बाजी और पहाड़ों चोटियों में जाकर सेल्फी आदि लेना जानलेवा हो गया है।
रोज की अखबारें चीख चीख कह रहीं हैं—सावधानी हटी दुर्घटना घटी।।
अति सर्वत्र वर्जयते की यह कहावत भी युवाओं की जिद्द के आगे बौनी हो गई है।।
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
