अति सर्वत्र वर्जयेत

रमेंद्र सिंह और गुड्डू पंडित दोनों की बड़ी गहरी दोस्ती थी। हो भी क्यों न दोनों कक्षा एक से साथ साथ पढ़ रहे थे। गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कालेज था। दोनों ने साथ ही दाखिला लिया। उम्र के इस पड़ाव पर स्वभाव में बहुत परिवर्तन होता है जो स्वाभाविक होता है। रमेंद्र भूमिहार परिवार से था इसलिए कालेज में भूमिहार लड़को से कुछ दिनों में घनिष्ठता हो गई। गुड्डू भी उसके साथ साथ उसके रंग में तेजी से रंगता जा रहा था। एक और लड़का गुड्डू के हीं कक्षा में पढ़ता था जिसका नाम ज्ञानेश था। गुड्डू का दूर का रिश्तेदार भी था। एक दिन रमेंद्र की अनुपस्थिति में गुड्डू को समझने की कोशिश ज्ञानेश ने किया। बहुत ज्यादा रमेंद्र के साथ हिलना मिलना गुड्डू को परेशानी में डाल सकता है। उसे रमेंद्र के चाल-चलन में कुछ अजीब दिखता था परंतु गुड्डू ने ज्ञानेश की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। गुड्डू भी कभी कभी हैरान हो जाता जब कालेज से रमेंद्र एकाएक गायब हो जाता और चार पांच घंटे बाद वापिस आता। इन सब बातों का जिक्र किसी से न करने की ताकीद करता। पर दोस्ती गहरी थी तो कोई और तरह की बात गुड्डू के मन में नहीं आता था।
एक दिन रात को पुलिस रमेंद्र को घर से पकड़ ले गयी। गांव में आग की तरह यह बात फैल गई। शहर के किसी सेठ से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी ऐसा पुलिस से बताया। कई और भी वारदात में रमेंद्र शामिल था। धीरे धीरे परतें खुलने लगी। पैसों की बरामदगी नहीं हो पाई थी। एक दिन भोर में हीं गुड्डू के दरवाजे पर पुलिस आ धमकी। पुलिस ने गुड्डू से कड़ी पूछताछ की। पर वास्तविकता थी कि गुड्डू को कुछ भी नहीं मालूम था। पर पुलिस के आने पर गुड्डू को ज्ञानेश की बात याद आई। उसकी आंखों में आसूं आ गये। हालांकि रमेंद्र ने भी गुड्डू की संलिप्तता से इंकार कर दिया पर पुलिस का आना हीं बहुत बड़ा सदमा था।
इसीलिए लिए कहा गया है कि अति सर्वथा वर्जयेत इसका अर्थ है कि किसी भी रूप में अति होना हानिकारक हीं होता है।

-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x