कहना पड़े ना कल तुमको,
माया मिली ना राम।
वर्तमान पहचान कर,
समय से प्रभु से जुड़ जाओ
अंतर्चक्षु खोलकर,
ईश्वर में रम जाओ।
तेरा मेरा करते हुए,
न ईश को भूल जाओ।
यह तन माटी का ढेला,
समय से पहले न गलाओ।
मानव जीवन बड़ा कीमती
इसको सार्थक आज बनाओ।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
