रोटी कमानें निकला,रिश्तों में बढ़ा फासला।
छूटीं गांव की वो मिट्टी,यादें वही रूलाती।
वापिस लौट न सका,हालातों ने मुझे रोका।
बुझा चूल्हा नयनों में, यादें वही रूलाती।
आयी क्रांति की लहरें,उजड़ें गांव हमारे।
छाया सन्नाटा गांव में,यादें वही रूलाती।
शहर खिलते गए,गांव अनदेखा हुए।
देखो समृद्धि गुंजती,यादें वही रूलाती।
गांव लगे सुना सुना,ख़ामोश हुआ अंगना।
राहें गांव की पुरानी,यादें वही रूलाती।
बूढ़ी निगाहें ढूंढती,दीया बाती सा जलती।
बिखरी रिश्तों की माला,यादें वही रूलाती।
गांव वो हुआ पराया,कहां से कहां में आया।
मिट्टी गांव की बुलाती,यादें वही रूलाती।
रोटी कमाने निकला,रिश्तों में बढ़ा फासला।
गांव भी हुआ अंजाना,यादें वही रूलाती – –
-प्रा.गायकवाड विलास
मिलिंद महाविद्यालय लातूर (महाराष्ट्र)
