भोर सुनहरी दिख रही ,
पक्षी कलरव कर रहे ,
स्वस्थ्य जीवन पास बुला रहे ।
तुम फिर भी बैठे रहे।
तुम्हारी जड़ तो मगर ,
टीवी रिमोट से है बंधी हुई,
हित अनहित से अंजान नहीं तुम,
फिर भी बैठे सब कुछ हारे।
खिड़की के बाहर खुला गगन,
अंदर सीमित संसार,
चंद पलों के इस मोह में,
खो रहे जीवन के सुंदर पल चार।
समय तुम्हें आवाज़ दे रहा,
उठो, प्रकृति से नाता जोड़ो,
जीवन केवल स्क्रीन नहीं है,
कुछ पल अपने लिए भी छोड़ो।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
