हिंदी हमारी प्यारी है,
सब भाषाओं में न्यारी है,
हमारी जुबान की बिंदी है,
यह सुंदरता हमारी है।
‘अ’ से अनपढ़ से शुरू होती है,
‘ज्ञ’ से ज्ञानी पे खत्म होती है,
रस, छंद, अलंकारों से भरपूर,
ऐसी हमारी हिंदी होती है।
इतनी प्यारी मिठास घोले,
सब कोई सुने, सब कोई बोले,
संविधान सभा से जो हुंकार भरी,
आज बोलते हर गली और मोहल्ले।
हिंद की पहचान है हिंदी,
कलम का गुमान है हिंदी,
पूरे जगत में परचम है इसका,
भाषाओं की रानी है हिंदी।
-प्रणव राज
बिहार
