हम विश्वास रखते हैं –
पुरानी परंपराएं,
पुरानी पद्धतियां और रिवाजें
सदा भजते हैं।
अपनी कमजोरियां जरा कम दिखती हमें,
उनकी उपलब्धियों पर तेज नजर रखते हैं।
उनके जैसा बनने की फिकर,
बना देता हमें मेहमानवाज।
इसीलिए शायद,
टिकने को विवश रहता है,
सिर पर अंग्रेजी-ताज।
-अरुण कुमार झा ‘विनोद’