हिंदी मेरी जान है,
हर साँस साँस में बसी है हिंदी,
भारत की शान है हिंदी,
हिंदी है भारत माता के माथे की बिंदी!
हर गीत, ग़ज़ल या हो कव्वाली,
कविता हो या फिर शायरी,
हर शब्द शब्द जोड़ कर बनती है,
लय ताल इनकी मतवाली!
इनसे ही है सात सुरों की सरगम बनती,
लिखी जाती बारह खड़ी और,
अ अनार का आ आम से लेकर,
ऋ ऋषी से ज्ञ ज्ञानी तक!
हर प्यार का इज़हार कितना मीठा,
हिंदी में लगता है,
आई लव हो से अच्छा,
मुझे तुमसे प्यार है लगता है!
हर बात पर सॉरी अच्छी नहीं,
दिल से माफ़ कर दो बड़ा अच्छा और,
बड़ा सच्चा लगता है,
न दिखावा न बनावट होती छोटी सी माफ़ी में!
छोटा हो या बड़ा हर कोई यू माने तुम,
अंग्रेजी में कहलाता है,
मगर हमारी हिंदी में सबका मान होता है,
हर उम्र के हिसाब से तुम और आप हो जाता है!
हिंदी के हर शब्द शब्द से,
प्यार बड़ा झलकता है,
कितना अपनापन लगता है,
हर बात में प्यार का एहसास होता है!
माँ जैसा प्यारा शब्द बदल गया,
अंग्रेजी के आने से मॉम में,
और पिता हो गए डैड,
भाई हो गया ब्रो और बहन सिस हो गई!
रिश्तों के मायने बदलने लगे,
चाचा , मामा सब अंकल हो गए,
चाची मामी आँटी बन गई,
हमारी हिंदी इन सबके बीच खो गई!
हिंदी मेरी जान!है रहेगी मरते दम तक,
माना अच्छी है अंग्रेजी काम काज के लिए,
मगर हिंदी से को न भूलो यारों,
ये हमारी मातृभाषा है इसका तुम सम्मान करो!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
