भारत देश की पहचान
हिंदी भाषा महान।
है अनेक प्रचलित यहां
सभी राज्यों की भाषाएं।
आपस में संवाद कराती
हिंदी को ही माध्यम बनातीं।
झूले और पालने में ही
लोरी सुन सुनकर सीखी
संस्कृत की दुलारी पुत्री
वेद शास्त्रों का बोध कराती।
अक्षर अक्षर शब्द गढ़ती
विदेशों में भी धूम मचाती।
हिंदी को मिले पूर्ण सम्मान
सभी तकनीकी, चिकित्सा
विज्ञान तथा कानूनी पुस्तकों
का हो इसी भाषा में अनुवाद
तभी बनेगी यह समर्थवान।
अधिकारी को मिलेगा ज्ञान
हिंदी भाषा ही है मेरी जान।
-चंद्रकांत अग्रवाल
रायपुर