हिंदी मेरी जान!
मेरी भाषा मेरा अभिमान।
सरल सहज उच्चारण संग,
सीखना बिल्कुल है आसान।
एकता अखंडता संभाल कर,
जो बढ़ाती भारत की शान,
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण,
सबको जोड़ने का करती काम।
साहित्य सृजन सम्मान पाने,
हिंदी में लिख रहा इंसान।
हृदय विशाल वह जो है,
मां समान पाती है मान।
मां भारती के माथे सज कर
बढ़ती है उसकी मुस्कान।
देश संग विदेश में नाम पाकर,
बढ़ा रही सबका अभिमान।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
