शरद पूनम की रात 8 एलगिन रोड इलाहाबाद,,,,,, बात 90 के दशक की रही होगी कि जब भ्रमण के दौरान एक या दो दिन के लिए इलाहाबाद रुकने का मौका मिला था इलाहाबाद की त्रिवेणी में स्नान करना, संपूर्ण इलाहाबाद का भ्रमण, करना शांति निकेतन का दर्शन करना, अपने आप में एक यादगार पल था,,,,, बरबस भोजन के बाद होटल से कुछ दूर चले थे तो एलगिन रोड का एक साइन बोर्ड दिखाई दिया पता नहीं क्यों मन मस्तिष्क यह साइन बोर्ड देखकर कुछ देर सोचने पर मजबूर हो गया,, विचार करने के पश्चात याद आया कि इस रोड से क्या स्मृतियां जुड़ी हुई थी, स्मृतियों में शामिल था एक उपन्यास जिसकी कहानी के नायक और नायिका ने संपूर्ण जीवन पर इतना गहरा प्रभाव डाला कि उसके बाद फिर कभी दोबारा उपन्यास हाथ में लेने की कोशिश नहीं करी,,,,, उपन्यास का नाम था दिल मेरा धड़कन तेरी ,,,,, महज सो से सवा सौ पेज में सिमटा हुआ यह उपन्यास,,, जीवन की दशा और दिशा दोनों ही बदलने में कामयाब रहा,,, हालांकि वह बाल्यकाल ही रहा होगा जबकि सेकेंडरी एजुकेशन का दौर चल रहा था, पता नहीं कहां से एक बुक स्टॉल से महज ₹15 में खरीदी गई किताब है, जिसकी नायक और नायिका एक दर्दनाक चलचित्र मस्तिष्क पर उकरते चले गए,,,, पहाड़ियों का गांव नायिका जो मुख बधिर थी कुछ बोल नहीं सकती थी, कहानी की चरित्र के अनुसार शरद पूनम की रात में गांव में लगने वाले जलसा में स्थानीय देवी देवताओं की पूजा पाठ के पश्चात अमूमन जो संस्कृतियों में नाच गाना होता है, उसी का दौर चल रहा है कहानी की नायिका क्योंकि मुख बधिर थी इसलिए वह बन सवर कर तो आई थी लेकिन चुपचाप सहमी सी बैठी हुई, जलसे का कार्यक्रम देख रही हे ,,,, अचानक कहानी नायक जो की कथावस्तु के अनुसार इंजीनियर रहा है रोड पर चल रहे काम का निरीक्षण करने के हिसाब से उसे जगह पहुंचता है, क्योंकि रात हो चुकी थी कोई शहर तो था नहीं कि वहां जाकर कहीं मनोरंजन हो सके, वह भी अचानक उस जलसे को को देखने के लिए आ जाता है,,,,,,, बस वहीं से उपन्यास की शुरुआत होती है नायक ने उसे खूबसूरत लड़की को देखा तो देखाता ही रह गया, काफी कोशिश बाद वह यह जानने में सफल रहा की लड़की मूक बधिर है, इसलिए वह बैठे-बैठे मंद मंद मुस्कुरा कर जलसे का आनंद ले रही है,,, इंजीनियर साहब अपने अर्दलीयों से पता लगवाने में कामयाब रहते हैं की लड़की कौन है कहां रहती है जैसे तैसे वह उसे लड़की के पिता से संपर्क करते हैं,,, उन्हें बताते हैं कि शहरों में बड़े से बड़े अस्पताल में इसका इलाज हो सकता है और यह लड़की बोल सकती है पिता ने मना कर कि उनके पास पैसे नहीं है, उन्हें कोई ज्ञान भी नहीं है इंजीनियर साहब ने उन्हें दिलासा दिया मैं हूं ना क्यों चिंता करते हो,,,, यहां से कहानी में अवरोह आता है मजदूर होने के नाते पिता ने अपनी उसे पुत्री को इंजीनियर के साथ किसी बड़े शहर में इलाज करवाने के लिए भेज दिया,,,,, इंजीनियर साहब की मेहनत रंग लाई लड़की का इलाज हुआ और लड़की बोलने लगी न केवल बोलने लगी एक खूबसूरत आवाज से प्राप्त हुई और वह बड़ी गायिका हो गई धीरे-धीरे उन्हें कार्यक्रम मिलने लगे और लड़की शोहरत की बुलंदियों पर जा पहुंची, पिता इंजीनियर को भगवान समझने लगे, पूर्ण विश्वास के साथ वह उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानने लगे,, धीरे-धीरे यह क्रम चलाता रहा लड़की के शोहरत और बुलंदियों उसे, इंजीनियर से कई ऊंचे मुकाम तक लेकर चली गई,, दोनों ही में प्रेम का स्पर्श कब हो गया पता ही नहीं चला,, जिंदगी हस्ती खेलती चली जा रही थी सभी लोग खुश थे,,,, जिंदगी में अचानक एक दिन मोड़ आता है कि जब इंजीनियर साहब देखते हैं की 2 दिन से पूनम घर नहीं आई किसी तरह प्रयास किया तो स्टेज शो करने के लिए बड़े शहर में गई थी ,,, स्टेज शो का यह प्रोग्राम चल पड़ा कहानी की नायिका के पास अब इंजीनियर के लिए समय बहुत कम रह गया था,,,,,,, समय बिताता चला गया,, दिन बीतेते चले गए ,,,, दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए,,, पता नहीं दोनों ही इस भीड़भाड़ में ऐसे खो गए कि जिनका दोबारा मिलना मुश्किल हो गया दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए कहानी की नायिका अपनी व्यस्तता के कारण इंजीनियर को समय नहीं दे पा रही थी,,, और इंजीनियर साहब दिन रात केवल उसी की उधेड़ बूंद में, उसकी यादों में खोए रहते थे, भूली बिसरी यादें और भारी मन से अपने आप को व्यस्त रखने के लिए,,, इंजीनियर वापस अपने काम से लग गए ,,,,,, कुछ वर्षों के पश्चात पहाड़ी का वही गांव जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी,, इंजीनियर साहब का जाना वहां हुआ,,,, वही शरद पूनम की रात थी,, जलसा आज भी बरकरार था अनवरत रूप से जारी था लेकिन इंजीनियर साहब ने ,, देखा कि एक,,, छोटा मंदिर जैसा कुछ नया बना हुआ है इसके आसपास बहुत सारी कुछ चहल-पहल भी,,,, सहसा इंजीनियर ने जानने की कोशिश करी यह मंदिर किसका है यह क्या है,,,,,,, एक बुजुर्ग से व्यक्ति ने जवाब दिया साहब आपने जो पूनम नाम की बड़ी गायिका का नाम सुना है ना यह उसका मंदिर है इंजीनियर साहब चौंक गए,,,,, अचानक पूछ लिया क्या हुआ उसे,,,
बुजुर्ग बड़े भारी मन से रोते हुए गले से इंजीनियर साहब को बताया,,, पूनम हमारे गांव की एक भोली लड़की थी जो बोल नहीं पाती थी वर्षों पूर्व एक इंजीनियर साहब उसको अपने साथ लेकर गए थे, जहां इलाज के बाद उसकी आवाज आई और वह बड़ी गायिका बन गई,,, इंजीनियर साहब से शादी हो गई,,, लेकिन इंजीनियर साहब ने पता नहीं क्यों उसे छोड़ दिया,,,,, वह उन्हें ढूंढ़ते ढूंढ़ते परेशान हो गई,, आखिर में वह गांव लौटी और उसी जगह पर उसने इंजीनियर की याद में प्राण त्याग दिए,,,, 2 वर्ष पुरानी बात हो गई तब से पूनम की याद में यह जलसा भी मानने लगे,,,,,
इंजीनियर साहब जड़वत हो गए निरुत्तर हो गए फिर कोई प्रश्न उनके जहन में नहीं गुंजा,,, जलसे में संगीत बज रहा था,,, इंजीनियर साहब मौन और खामोश उसे मंदिर को देखते रहे,,,,, उपन्यास का यह ताना बाना कई मोड पर नायक और नायिका के चरित्र चित्रण को बदलता है दिल मेरा धड़कन तेरी यह जीवन का एकमात्र उपन्यास है जो मैंने पढ़ा है और इसी उपन्यास के मुख्य पृष्ठ के ऊपर लिखा था
-सरला रानू
इलाहाबाद