उदास है रास्ता रास्ता,नहीं है किसी से वास्ता।
हर इन्सान भागता,अजनबी बनके।
भीड़ में शहर खोया,कैसा ये सैलाब आया।
ख्वाबों में डुबा कारवां,अजनबी बनके।
बदली हुई पीढ़ियां,संग चलें सिर्फ साया।
राही राह पे निकला,अजनबी बनके।
कहां ठहरें काफ़िला,ईर्ष्या की आग में जला।
प्रीत की सौगातें भुला,अजनबी बनके।
शिक्षा लेके भी अज्ञानी,स्वार्थ की लिखें कहानी।
खुदगर्ज बने सभी,अजनबी बनके।
गांव भी बदल गए,शहरों के संग आएं।
वहां भी छाई मायूसी,अजनबी बनके।
सब चलें है अकेले,बढ़ रहे है फासले।
रिश्ते बनें मेहमान,अजनबी बनके।
उदास है रास्ता रास्ता,हुआ उजाला लापता।
द्वेष में जलता जहां,अजनबी बनके – –
-प्रा.गायकवाड विलास
लातूर (महाराष्ट्र)
