उफ्फ!,,,, ये गर्मी।
ऐसा लग रहा है ,,,,,,जैसे धरती आग बरसा रही हो,
आकाश से आग के गोले बरस रहे हो।
लू, के थपेड़े,,,,, मुख मंडल पर पड़ते तो मुंह झुलस उठता।
ऊपर से यह बिजली की कटौती!
ना रात को चैन,,,, ना दिन को चैन।
मैं अलसाई हूं तकिए पर करवट बदल रही थी ,बेचैनी का आलम था, ।
तभी मैं बाहर बालकनी मे आई बेचैनी में इधर-उधर निहार ही रही थी,, तभी मेरी नजर पार्क में गई ।
मैंने देखा कि,,,,, इस तपती हुई धूप में, कुछ महिलाएं पेड़ की छांव में चादर बिछाये बोतल का पानी लिए, बैठी हुयी हंसती खिलखिलाती हुई आपस में बात कर रही हैं।
जब मैंने बहुत गौर से देखा ,तब मुझे पता चला,,,,, यह तो घरों में काम करने वाले महिलाएं हैं,
झाड़ू ,पोछा ,बर्तन करने के बाद पार्क में रहती है ,
और शाम को घरों में बर्तन धोने के बाद वह वापस घर जाती हैं। शायद इनका घर 25 -30 किलोमीटर दूर है,।
मेरे दिमाग में ख्याल आया ,यह भी तो! सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ऑफिस टाइम जॉब कर रही है।
दिन भर इस कड़कड़ाती धूप में, दहकती आग जैसे वातावरण में वे खुद कितनी खुश दिखाई दे रही थी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल था,।
चुकी उनका घर काफी दूर होता है, अतः वह सुबह सभी घरों में झाड़ू पोछा करने के बाद ,,,,वह पार्क में शाम तक इंतजार करती है ताकि शाम को सारे घरों का काम निपटा कर वे अपने घर जा सके।
मुझे बड़ी हैरानी हुई , लोगो को कूलर, एसी में रहने के बाद भी गर्मी से ब्लड प्रेशर बढ़ जा रहा है ,
और हर समय उफ्फ ये गर्मी! हाय !ये गर्मी कह- कह कर अपने को तसल्ली दे रहे हैं ।
जो सुकून और तसल्ली उन कामवाली के मुख मंडल पर दिखाई दे रहा है, वह शायद बड़े-बड़े घरों में रहने वाले लोगों मे सारी सुख- सुविधाओं के बावजूद भी नहीं दिखाई दे रही हैं
मैं यह नहीं कहती कि उनकी कोई मजबूरी नहीं है ,
लेकिन जो आत्म संतोष की लकीरे उनके चेहरे पर दिखाई देती वह अन्य कहीं नहीं
हो सकता है,,, उनकी वैसी परिस्थितियां हो, इन परिस्थितियों में अपने आप में सामंजस्य बनाए रखना एक बहुत बड़ी कला है ।
आज लोग बड़े- बड़े घरों में रहने के बावजूद भी ,आस-पड़ोस से मिलना,- जुलना, बातचीत करना, लगभग ना के बराबर है, जिसके कारण लोगो को अकेलेपन का शिकार होना पड़ रहा है,।
तमाम रोगों को खुद बुलावा दे रहे हैं।
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है ।
समाज में रहते हुए एक खुशनुमा माहौल बनाकर, प्रेम -पूर्वक एक दूसरे के साथ, समय बिताया जा सकता है ।
परिस्थितियां चाहे जो भी हो, उसके अनुकूल अपने आपको बनाना एक कला है ।
अनेक सुविधाओं के बावजूद मसलन, बड़े-बड़े पार्क,ओपन जिम , उन तमाम सुविधाओं से लोग अपने को वंचित किये है।
कहीं ना कहीं शायद अहम की भावना है, या यूं कहें अंतर्मुखी व्यक्तित्व हो ,
अथवा यह भी हो सकता है, कि वह धीरे-धीरे असामाजिक होते जा रहे हैं, अब उन्हें अकेलापन ही भाता है ,
यह कैसी विडंबना है !बड़े -बड़े घरों, एवं ऊंची हवेलियों में रहने वाले लोगों .मे वह आत्मिक सुख देखने को नहीं मिलता जो, एक दूसरे का साथ, एक दूसर के सुख- दुख में भाग लेती हुयी उन तमाम छोटे वर्ग के लोग मे देखने को मिलता है।
शायद यही कारण है, उनको बीमारियां, अवसाद की समस्या कम होती है,
ताज्जुब है! विपरीत परिस्थितियों के बाद भी वे अपने समय का किस तरह सदुपयोग कर रही हैं, अपने आस-पास माहौल को किस तरह खुशनुमा बनाए हैं। यह सोचने वाली बात है
वास्तव में,, कहीं ना कहीं वे हमें एक बड़ी सीख दे जाते हैं।।
-आराधना श्रीवास्तव
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)