दो की चार
चार की आठ
होते होते वो बात
बात ही ना रही
बतंगड़ बन गई,
सच केवल दो लोग जानते थे,
अफवाह बन वो प्रकाश सी फ़ैल गई,
बात कुछ भी ना थी
बात इतनी सी थी
“आधी रात फलां की बेटी, अपने बॉय फ्रेंड के संग भाग गई”
ये आंख का धोखा था
वो लड़की अपनी बीमार मामी के पास
अस्पताल में रात रूकने गई थी,
क्योंकि वहां केवल महिला ही रूक सकती थी,
उसका ममेरा भाई उसे लेने आया था,
बस कालोनी के अखबार की आंख सब देखी,
और झूठ बिना सर पैर दौड़ता रहा,
सुबह तक कालोनी में सबकी जुबान पर एक ही चर्चा थी,
और जब उस लड़की को घर पर आते देखा
तो,
बायफ्रेंड ने छोड़ दिया शायद,
जब सच सामने आया तो,
चुगलखोर महिला को उसकी माँ ने खूब सुनाया,
पति ने भी लानत मनालत की,
अब उसने ठान ली है
बोलेगी कम, देखेगी कम, सुनेगी ज्यादा
देंखे कब तक कायम रहती है चुगली की माया |
-नमिता दुबे मिशा
