एक लड़की रोज आइने के सामने खड़ी होती थी ,
और खुद से ही खुद सवाल करती थी
“क्या मैं सच में कुछ कर सकती हूं ?”
हर बार आइना चुप रहता ,
लेकिन एक दिन उसने खुद से कहा ..
“अगर रास्ता मुश्किल है
तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं रुक जाऊं ।
अगर लोग हंसते हैं ,
तो हंसने दो ….
उन्हें मेरी मंजिल थोड़ी न पता है
मैं गिरूंगी
तो उठना भी सीखूंगी ।
मैं हारूंगी
तो उससे लड़ना भी तो सीखूंगी ।
क्योंकि मेरी कहानी का अंत
लोगों की बातों से नहीं,
मेरी कोशिशें से लिखा जाएगा ।
और कभी-कभी
पूरी जिंदगी बदलने के लिए
एक कदम ही काफी होता है।
-निक्की निषाद
रांची (झारखंड)
