भगण× 7+2गुरू (मत्तगयंद सवैया)
1-
भोर हुआ नभ सूरज झाँकत दूर करे जग का अँधियारा।
सोनिल अंशुल दिव्य बहावत रूप खिला धरती जग न्यारा।
हैं खग गावहि गीत विहान लगे बस आरत गूँजहि सारा।
वाहित मारुत चंचल पावन श्लोक गुँजारित है सरि धारा।
2-
भोर जगावहि विश्व सुचेतन जीव सभी नव जीवन पाते।
जागृत भाव भरे मन प्रांजल ईश्वर को सब शीश नवाते।
आस लिए नव स्वप्न भरे ,
निज कर्म करे पथ में बढ़ जाते।
घूमत काल सुहावन लागत है दिन रैन बितावत आते।
3-
गाँव जगा जब भोर हुआ तब हाँकत है सब गोधन ग्वाला।
पूँछ उठा बछड़ा तब धावहि पीकर भावनगोरस प्याला।
मातु भरे ममता हिय पावन चाँट दुलारत वत्स निराला।
सृष्टि-सजा कर रूप विहंगम हाँसत है जग का रखवाला।
-सुधा शर्मा
राजिम (छत्तीसगढ)
