भगवान के लिए श्रद्धा -भक्ति हो ,
या इंसान की आसक्ति हो।
प्रेम, विश्वास की बुनियाद पर,
आदर्श की छत ,मर्यादा की दीवार पर।
यहाँ ही सच्चे रिश्ते पनपते हैं,
घर को परिभाषित करते हैं।
झूठ की बुनियाद पर बने रिश्ते,
ज्यादा समय तक नहीं टिकते।
अपने आसपास बना लेते घेरा,
जहाँ बातों में ‘हमारा ‘नही, रहता’ मेरा’।
ये कांच के मानिंद और होते बोझिल,
इन्हे नादानी में कभी समझते प्यार के काबिल।
-डॉअमृता शुक्ला
