शिव शंकर को खूब मना लो,
आया महिना सावन का।।
दूध दही घी शहद शर्करा,
कनक बेल की पत्तियां,
और गंग की धार चढ़ा लो,
आया महिना सावन का।।
केसर अक्षत चंदन सोहे,
और आक की पत्तियां,
लौंग इलाइची खूब चढ़ा लो,
आया महिना सावन का।।
नरियल पान सुपारी मिश्री,
दूब समी की पत्तियाँ,
और कमल के फूल चढ़ा लो,
आया महिना सावन का।।
फल मेवा भी खूब चढ़ा लो
और दाने अनार के,
सबसे ऊपर श्रद्धा-भक्ति
आया महिना सावन का।।
प्रेम भाव से भजन भी कर लो,
संग साथ यह विनती भी,
आओ हृदय बसो महादेव,
आया महिना सावन का।।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्य प्रदेश)
