श्रद्धा भक्ति से पूजन जो करे!
प्रभु रहते उसके साथ।
पंचामृत स्नान से होता,
शिव का अभिषेक हमेशा।
सारे कष्ट मिटें जीवन के,
विधिवत जो पूजन करता।
बेलपत्र और भांग धतूरा,
शिवशंकर को चढ़ाता।
श्रद्धालु मन भोले शंकर की,
विनयावत हो पूजा करता।
भोले परिवार की महिमा भारी,
आशीष जगत को मिलता।
श्रद्धा भक्ति संग पूजा कर,
मानव खुशियों को पाता।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
