अरे कृष्ण अब कौन सुनेगा
भला तुम्हारी गीता को ?
इस कलयुग में समझौतो से
धर्म बचाए जाते हैं ।
मौन युधिष्ठिर देख रहा है
दरबारों की मनमानी
और निरंकुश से घूम रहा है
धूत दुशासन आज्ञानी ।
जिसके हित में न्यायालय के
न्याय सुनाये जाते हैं
भीम विवश है अर्जुन
अंधे कौरव सताहीन हुए
पुनः पितामह , दोण, विदुर सब
राजा के आधीन हुए
कुटिल कौरवों के हाथों ही
नियम बनाए जाते हैं।
आज द्रोपदी सबल हो चुकी
खुद ही वह निर्णायक है
तोड़ समय के तटबंधों को
कल की स्वयं विधायक है।
अब चौसर के मोहरे
उसके हाथ बिछाए जाते हैं।।
-निक्की निषाद
रांची (झारखंड)
