बड़ी भक्ति भाव से सर झुकाया,
गाय को बुलाया उसकी पूजा की, तिलक लगाया,
भोग खिलाया,
अचानक उसने गोबर कर दिया ,
तो उठा के डंडा
श्रद्धा से पूजा की
और घर के सामने से भगा दिया,
भीतर आ कर टी ली देखने लगे
वो गाय मार खा के आंखों में आंसू भर
इंसान के दोगले रवैये से हैरान थी,
पर बद्दुआ नहीं दी
प्रार्थना यही की
“हे महादेव अपना अपना कर्म है
मैंने माफ किया,अब आप पश्चाताप कराओ”
और वो अपनी आगे की यात्रा पर चल दी
जब तक सांस है जीना ही है
-नमिता दुबे मिशा
