मुझे अब इस घर में घुटन होती है, अमित ने कहा और बैग उठा लिया।ऑफिस की नई लड़की की हँसी, उसके कपड़े, उसकी बातें अमित को लगता था वही तो जीवन है। सुनीता तो बस रसोई, बच्चे, और शिकायतें
सुनीता कुछ नहीं बोली। बस दरवाजे तक आई और बोली जाओ, पर एक बार मुड़कर देख लेना, क्या छोड़कर जा रहे हो,अमित चला गया,पहले हफ्ते अच्छा लगा।आजादी फिर धीरे-धीरे समझ आया वहाँ हँसी तो थी, पर चिंता नहीं थी बातें तो थीं, पर परवाह नहीं थी बुखार में कोई सिर पर हाथ रखने वाला नहीं था, थके होने पर कोई पानी पूछने वाला नहीं था।एक दिन बेटी को तेज बुखार आया। सुनीता ने रात भर,जागकर पट्टियाँ रखीं। अमित को पड़ोसन ने बताया।वो दौड़ा-दौड़ा घर आया। देखा – बेटी सुनीता की गोद में सो रही है, सुनीता की आँखें सूजी हुईं।उसे पहली बार अपनी वेदना से ज्यादा सुनीता की वेदना दिखी।वो घुटनों पर बैठ गया ,माफ कर दो, मैं भटक गया था। चमक को सुख समझ बैठा था।सुनीता ने कहा ,भटकना इंसान की फितरत है, पर लौट आना उसका संस्कार है। तुम लौट आए, यही बहुत हैउस दिन अमित समझा दूसरी जगह मन लगना प्रेम नहीं, भ्रम है। और प्रेम वही है जो बुखार में रात भर जागे।
-मीना विवेक जैन
