कृष्णा, तेरे प्रेम में बावरी मीरा
संसार छोड़, मगन हुई तुझमें
राज-पाट तज, करी साधु-संगत
दुनिया बोले बावरी, मीरा मुस्काए
राणाजी ने भेजा विष का प्याला
पीकर मीरा अमर हो गई
सर्प की पिटारी भेजी
खोले तो हार निकला
मीरा घूमे मंदिर-मंदिर
तेरे सामने झूमे-नाचे
लोक लाज की चिन्ता नही
तू ही स्वामी ,तू सर्वस्व
कहे पुष्विनद ,सुनो रे साँवरिया,
कृष्णा तेरे प्रेम में बावरी मीरा
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
