मन की शांति ही जीवन का सबसे बड़ा उसूल है,
जो भीतर खिले वही असली फूल है।
मन जब भीतर से शांत होता है
तब बाहर भी वही महसूस होता है,
मन की दशा ही,दिमाग की दिशा तय करती है,
मन की सोच दिल,दिमाग और देह पर दिखती है,
और ये हमारी नकारात्मक और सकारात्मक सोच का परिणाम होता है
हम जो सोचते हैं,वही हमें दिखाई देने लगता है
मतलब हमारी सोच का परिणाम हमारे अंतर्मन को प्रभावित करता है
अत: हमारी सोच ही हमारी खुशी का मूल है,
क्योंकि! जो भीतर खिले वही असली फूल है।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
