करतें हैं क्यों हम अक्सर यह भूल।
कभी मौन साधना से चुभता है शूल।
अब मेरे दिल की बातें ये कौन सुनेगा।
जो भीतर खिलता वही है असली फूल।
और मीठी बातें हैं महक बिखेरती।
प्रियतम के प्रेम को दिल में सहेजती।
मन ही मन हर्षाती है फिर वो है शर्माती।
पिया मिलन की आस में खुद से ही बतियाती।
-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’
मिर्जापुर बनारस
