क्या सच! में हम अपने लिए जीते हैं?

जो दिखाई देता है वह सच नहीं होता, जो सच है वह दिखाई नहीं देता।
हम और हमारी साँसे सबसे जुदा जुदा दिखती हैं। लेकिन अंतर्मन की यात्रा में उसके हमसफर सारे लोग होते। जो उसके जीवन से जुड़े हैं।
यह अन्तःक्रिया अनवरत चलती है।
जब मनुष्य जन्म लेता है,उसी पल समाज, समुदाय परिवार नातेदारों से उसका रिश्ता जुड़ जाता है।
परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है संस्कार की पाठशाला से बाहर शिक्षा ग्रहण करते हैं।
शैक्षणिक जीवन के अनुभव में
गुरु रूपी प्रकाश से ज्ञान मार्ग मिलता है।

सांस्कृतिक माध्यमों से अपनी धर्म संस्कृति कला सभ्यता के विकास में रचनात्मक प्रेरणा पाते है।
उत्सव और राष्ट्रीय पर्व हमें देश प्रेम की चेतना देते हैं तो पर्व समाज में आंतरिक प्रेम भेदभाव रहित रिश्तों को मजबूती देता है।
इस तरह हमारा जीवन केवल जीवित नहीं जीवंत होता है।
क्या सच है कि हम अपने लिए जीते हैं?
केवल अपने लिए जीते रहना निश्चित ही मानव जीवन की सार्थकता नहीं होगी।
हमारे जन्म से बड़े होने तक की सूक्ष्म सामाजिकरण की दिशा से ही जीवन दशा निर्धारित है।
मन करता है इच्छाओं में ही जिएं स्वतंत्र रहेंगे तो सुखी रहेंगे। अकेले ही जी लेंगे। पर संभव नहीं।
किसी शेर को जंगल से लाकर पिंजरे में रख देने से केवल वह प्रदर्शन का हिस्सा बन जाता है। उसी तरह मनुष्य भी जंगल में अकेला हो जाएगा।
मनुष्य केवल अपने लिए जीता है तो जीवित लाश बन जाता है।
हमें जीवित नहीं जीवंत रहना है ।समाज परिवार देश शिक्षा कला, धर्म संगीत के माध्यम। से, मानवीय प्रकृति से जुड़े रहकर सार्थक मूल्यों आदर्शो को स्थापित करते हैं।
अपने लिए कब जीते हैं? बस कुछ पल जब शुकून आराम शांति के पलो में अंतर्यात्रा करते हैं।
जीवन के रीढ़ हिस्से परिवार में माता पिता भाई – बहिन पति बच्चे अन्य रिश्तों के साथ जुड़े हैं।
दायित्व एक दूसरे के सहयोग से पूरे होते हैं। सहयोगी सभी होते है। प्रेम का आदान प्रदान साथ साथ चलता है। जरूरतों के लिए एक दूसरे के साथ है।
पहले माता पिता से परिवार फिर खुद का परिवार फिर सामाजिक परिवार पड़ोसी राष्ट्र फिर वसुधैव कुटुंबकम् का भाव हमारे मन में पलता जाता है।
एक दूसरे मित्र के सहयोगी बनकर हम जाने कितनी कठिनाई पार कर जाते हैं।
इस तरह हम एक दूसरे पर निर्भर होकर अनमोल जीवन को जीते हुए मानव देह को सत्कर्मों सद्भावनाओं और सद्विचारों के आगे बढ़ते हैं।
तभी सत्संगति से सन्मति मिलती है तो जीवन जीते जीते संजीवनी में बदल जाता है।
अपने लिए जीते हैं तो साँसें ही लेने के लिए जीते हैं।
अपने लिए जीते हैं का अर्थ निज देह के मन के स्वार्थ हित ही तो जीना हुआ।
दिखता जरूर है सब अपने लिए जी रहे हैं।
किंतु सभी आत्मीय बंधनों से जुड़े एक दूसरे के लिए ही बने हैं। परिवार और समाज से हर व्यक्ति का अंयोनाश्रित संबंध है।
बाह्य जगत में हम स्वयं के लिए जीते दिखाई देते हैं।
पर अंतर्संरचना अंतः क्रिया अंतर्जाल की तरह हमारी संवेदना को प्रतिपल स्पर्श करते हुए दूसरों के लिए जिंदा रखता है। यही सच भी है।
पुरानी फिल्म बादल का गीत याद आया है।
अपने लिए जिए तो क्या जिए? जिए ए दिल जमाने के लिए।

ऐसा कुछ कर जाएं एक भजन शर्मा बंधुओं का
सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया।
ऐसा ही कुछ कर लें हम मानव का जीवन जो पाया।।

-अमिता रवि दुबे

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x