संघर्ष और सफलता

संघर्षों से भरा रास्ता,
जहाँ काँटे भी है राहों में,
मन कहता है थम जा,
न चल पाएगा तू इस राह में,
मगर दूसरी तरफ़ दिमाग़ कहता है,
नहीं चलो आगे बढ़ो,
सपने करने हैं तुम्हें पूरे,
चाहे हो कितनी भी काँटों से भरी राह,
उथल पुथल मची है भीतर,
तभी भीतर से आवाज़ आई,
आँखें बंद करो और करो चुनाव,
भविष्य तुम्हारा है न घबराओ,
अंतस् से उजाला आया,
मन की आँखों से देखा,
आसमान में एक सुनहरा द्वार खुला पाया,
मानों वो खुला हो मेरे लिए,
काँटों भरी राह के बीच,
उम्मीद की किरण जाग उठी,
अंतर्द्वंद्व जो चल रहा था भीतर वो शांत हुआ,
तब राह भी साफ़ नजर आने लगी,
मन ख़ुशी से झूम उठा,
बस कदम बढ़ाने की थी देरी,
आसमां हाथ पसारे खड़ा था,
बस थोड़ी सी थी दूरी,
एक कदम बढ़ाने को,
कर लिया जब प्रण हमने,
आसमान को छूने को,
फिर हर राह के काँटे भी,
फूल लगने लगे,
प्रभुल्लित मन से हम भी आगे बढ़ने लगे,
पाने को अपनी मंजिल,
करने को सपने पूरे,
हम सुनहरी आभा के पीछे निकलें पड़े!

-अदिति रूसिया
वारासिवनी

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x