संघर्ष से ही जीवन में निखार आता है।
जैसे आग में तप कर सोना
कुंदन बन जाता है।
मन को संयत रखें
परिस्थिति बनतीं बिगड़ती हैं
समय एक सा नहीं रहता
संघर्षों की सीढ़ियां चढ़ने पर
सफलता के द्वार खुलते हैं।
हिम्मत न हारें, आगे बढ़ें
रात्रि के बाद प्रातः होगी ही
विश्वास की डोर थाम कर
आकाश की ऊंचाई नापें।
बाधाओं की दीवारें स्वयं ही
ढहने लगेंगी।
खुशियों की बंदनवारे
सजने लगेंगी।
-चंद्रकांता अग्रवाल
