हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्हें हम सब बापू जी के नाम से जानते हैं, उनके विचार, उनके आदर्श सदा हमें एक सत्य ,सरल और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाते हैं। बापूजी का कहना था की जैसा हम सोचते हैं वैसा ही बन जाते हैं। यह बिल्कुल सत्य बात है हमारे कर्म ही हमारा निर्माण करते हैं, यदि हम अच्छे कर्म करेंगे तो हम निश्चित ही उन्नति के शिखर पर पहुंचेंगे, किंतु यदि हमने बुरे कर्म किए तो वह भविष्य में कभी ना कभी हमारे सामने कांटों के रूप में उभर कर हमें बहुत पीछे ले जाएंगे। उनका कहना था कि हर व्यक्ति के मन में सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों ही होती है इसलिए हमें सदा सकारात्मकता की और उन्मुख होना चाहिए।
-साधना छिरोल्या
दमोह (मध्य प्रदेश)
