चट्टानों पर बैठ सोचती आसमान तक जाने का

चट्टानों पर बैठ सोचती आसमान तक जाने का ,
चढ़ कर इक इक सीडी मंजिल अपनी पाने का |

बहुत खड़े हैं राहों में, टांग फंसा गिरने वाले ,
लेकिन नहीं डर मुझे किसी का मर्जी जितनी आजमा लें |

दृढ निश्चय कर चल पडी हूँ, मैं रोके नहीं रुकने वाली ,
दूर क्षितिज पर चमकूँगी मैं,चमके जैसे सूरज की लाली |

हैं मजबूत इरादे मेरे, है अटल विश्वास मेरा ,
खुल जाएगें दरवजे सब,सर पर हो बस हाथ तेरा |

देख हौसला मेरे अन्दर, पुष्पित डाली डाली है,
दिव्य रोशनी चहूँ ओर फैल कहे ये रुत बड़ी सुहानी है ।

सफर सुहाना बन जाएगा, धीरे-धीरे चलते चलते,
फूल वही फल बन पाते हैं जो, तूफ़ानों से नहीं डरते |

देखा सुना अब तक जो मैंने दुनियां में उससे ये सीखा है ,
जो कुछ भी है स्वयं हम ही हैं, बाकी सब छल है धोखा है |

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x