नहीं उतरते भगवान धरती पर यूँ ही,
जब दुआओं में हम पैग़ाम भेजते हैं।
भेजते हैं वो भी अपने दूतों को हम तक,
जो आम भेष में आस-पास दिखते हैं।
माँ-बाप में, कभी चिकित्सक में,
कभी किसी अनजान में मिलते हैं।
कभी कैप्टन स्मिथ जैसे जाँबाज़,
बनकर फ़रिश्ते सामने आते हैं।
कभी ममता, कभी सेवा बनकर,
कभी साहस का रूप धरते हैं।
किसी अनजान की जान बचाकर,
ईश्वर होने का एहसास कराते हैं।
ईश्वर को खोजो मत दूर कहीं,
वो आस-पास ही नज़र आते हैं।
जब कोई बनकर उसका दूत,
दूसरों के जीवन में उजास भर जाते हैं।
-सोनम लड़ीवाला
जयपुर (राजस्थान)
