बहुत दूर दूर चलकर,
उतरती एक शाम,
आ गई थी वह,
मेरे आस-पास |
कुछ पीले,कुछ गुलाबी रंग के,
फूलों ने गले से,
लगाई थी घांस, फिर से,
मेरे आस-पास |
मानों कुछ शिकायत,
लिए जा रहा था,
पेड़ों के पीछे सूरज,
मेरे आस-पास |
सब कुछ है यहां पर,
फिर भी भूल रहा हूं मैं,
जो होना चाहिए था,
मेरे आस-पास |
सकारात्मक लोगों की,
एक भारी भीड़ है,
जो हर वक्त मुस्कान देती हैं,
मेरे आस-पास |
पास में सब होते हैं,
फिर भी हम सब अंजान थे,
हर किसी का एक बुढ़ापा था,
मेरे आस-पास |
जीवन का बस,
सच यही था ,
मेरे आस-पास |
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
बालाघाट (मध्यप्रदेश)
